हबसापुर में भव्य श्रीरामलीला का शुभारम्भ, नारद मोह का मंचन देख मंत्रमुग्ध हुए दर्शक


बलिया। जनपद के ग्राम हबसापुर, नगरा–बेल्थरा रोड मार्ग पर इस वर्ष भी श्रीरामलीला समिति हबसापुर द्वारा भव्य श्रीरामलीला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम सोमवार, 22 सितम्बर 2025 से शुरू होकर रविवार, 5 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से 12 बजे तक रामलीला का मंचन होगा।
सोमवार को श्रीरामलीला का शुभारम्भ मंत्रोच्चार और ध्वजारोहण के साथ हुआ। समिति के अध्यक्ष श्री चंद्रभान सिंह, मंत्री रामायण सिंह, कोषाध्यक्ष शमशेर सिंह और सभी कलाकार बंधुओं की उपस्थिति में विधिवत कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
पहले दिन रामलीला मंचन में नारद मोह का प्रसंग प्रस्तुत किया गया, जिसका भव्य मंचन देखकर श्रद्धालु दर्शक भावविभोर हो उठे। कलाकारों की शानदार प्रस्तुति और संवाद अदायगी ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
आयोजक समिति ने सभी भक्तजनों से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर श्रीरामलीला के पावन मंचन को आत्मसात करने और अपने जीवन को कृतार्थ करने की अपील की है।
📍 स्थान: ग्राम हबसापुर, नगरा–बेल्थरा रोड मार्ग, निकट नौरगिया कैथी गेट से 1 किलोमीटर पूर्व।
📞 संपर्क सूत्र: 9451781357, 8542918507, 9005589642।
