स्कूली बस ने मोटरसाइकिल सवार छात्र को मारी जोरदार टक्कर, गंभीर हालत में रेफर !


बलिया।
उभांव थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर मार्ग पर बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। सेंट जेवियर्स पिपरौली बड़ा गाँव का छात्र मोटरसाइकिल से स्कूल जा रहा था, तभी पीछे से आ रही एक प्राइवेट स्कूली बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि छात्र करीब 20 मीटर तक बस में घसीटता चला गया। मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों ने शोर मचाकर बस को रुकवाया और किसी तरह घायल छात्र को बाहर निकाला।

घायल छात्र की पहचान आरिब (18 वर्ष) पुत्र अफजल, निवासी नगर पंचायत उमरगंज, वार्ड नंबर 10, बिल्थरारोड के रूप में हुई है। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके पैर टूटने की पुष्टि की। वहीं, पेट में गंभीर चोट लगने के कारण हालत नाजुक देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया।


घायल छात्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *