लंबे इलाज के बाद संतोष शर्मा ‘पतंजलि वाले’ के पुत्र पार्थ का निधन !
बिल्थरारोड
नगर पंचायत बिल्थरारोड के पुरानी सब्ज़ी मार्केट, वार्ड नंबर 02 निवासी संतोष शर्मा ‘पतंजलि वाले’ के पुत्र पार्थ ने लम्बे इलाज के बाद सोमवार को अंतिम सांस ली।
बताया जा रहा है कि पार्थ की तबीयत करीब दो महीने से खराब चल रही थी। इलाज के लिए उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी स्थिति में सुधार नहीं हो सका।
पार्थ के असामयिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोग परिवार के इस दुःख में साथ खड़े होकर संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

