विद्युत करंट के चपेट में आने से अधेड़ की मौत


बिल्थरारोड। उभांव थाना अंतर्गत चौकिया स्थित उपजिलाधिकारी आवास के समीप झोपड़ी डालकर जीविका चलाने वाले बासफोर जाति के एक 48 वर्षीय अधेड़ की विद्युत करंट के चपेट में आने से मृत्यु हो गयी। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँच गयी। और घटना की जानकारी ली।प्राप्त जानकारी के अनुसार उपजिलाधिकारी आवास के समीप प्रकाश बासफोर 48 वर्ष पुत्र स्व0 पलटू बासफोर झोपड़ी डालकर परिवार समेत रहते थे। और डाली, दौरी , सुप बनाकर बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। गुरुवार की रात्रि में बिजली का स्टैंड फैन लगाकर बाहर सोए हुए थे। अचानक शुक्रवार के भोर में आई तेज बारिश में बिजली के पंखे को हटाने गए इसी बीच वह पंखे में प्रवाहित हो रही बिजली के चपेट में आ गए । आनन फानन में परिजन सीएचसी सीयर ले गए जहाँ डॉक्टर ने प्रकाश को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
