दीपावली त्योहार पर खरीदारों के नही पहुँचने से दुकानों की रौनक फीकी पड़ गयी है

 बिल्थरारोड । स्थानीय नगर के बाजार समेत आस पास गांवों के कई दुकानों पर इस बार दीपावली की रौनक पिछली बार जैसी नहीं दिख रही है।पूर्व में दीपावली के त्यौहार नजदीक जैसे-जैसे आता था, वैसे- वैसे बाजारों से समान खरीददारी कर घर सजाने की चहल कदमी बढ़ जाती थी, परंतु इस वर्ष दिवाली त्योहार नजदीक होने के बावजूद भी बाजारों सहित अन्य दुकानों की रौनक फीकी पड़ी हुई है। जिस कारण व्यापारियों द्वारा लाए गए माल की बिक्री नहीं होने से उनकी चिंता बढ़ गई है। क्योंकि दीपावली के नजदीक आते ही लोगों द्वारा सजावट सहित सामान की खरीदारी होने लगती थी जिसे बाजार की रौनक बढ़ जाती थी परंतु इस वर्ष अभी बाजार की रौनक लौटी नहीं है।ज्ञात हो कि लोग भारी संख्या में दीपावली से पहले खरीदारी के लिए बाजार में पहुंचते थे, जिसमें बस स्टेशन गली, चौधरी चरण सिंह तिराहा, अजीमाबाद गली, रेलवे चौराहा आदि पे कई गांवों से लोग खरीदारी करने बजार आते थे। जबकि व्यापारियों एवं दुकानदारों द्वारा दशहरा में ही दीपावली में बेचे जाने वाले समानों का ख़रीदारी कर ली जाती थी। वहीं आभूषणों, बर्तनों एवं कपड़े के दुकानों सहित रंग बिरंगी इलेक्ट्रिक लाइटें झालर, कैलेंडर और मिठाइयां सजी रहती है। लोग अपने मन मुताबिक और आवश्यकता के हिसाब से सामानों की खरीदारी कर रहे हैं। वही बस स्टेशन गली के दुकानदार रमेश गुप्ता, सत्यप्रकाश मद्धेशिया आदि का कहना है कि इस बार समान संग्रहण कम की गई है। क्योंकि इस बार ऑनलाईन खरीदारी का चलन दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है आगे क्या होगा इसका कोई ठिकाना नही है।

संकेतिक फोटो गूगल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *