बलिया बिग ब्रेकिंग : मंडी सचिव व सहायक 21 हजार की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

बलिया आज़मगढ़ से आई एंटी करप्शन टीम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए मंडी सचिव धर्मेंद्र सिंह यादव और मंडी सहायक ओम प्रकाश को थोक सब्जी (आढ़तिया) का लाइसेंस बनवाने के लिए 21 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ पकड़ लिया।
जानकारी के अनुसार, बलिया निवासी राजू सिंह ने थोक सब्जी का लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदन किया था। इस पर मंडी सहायक ने 26 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और दोनों को मंडी परिसर से ही गिरफ्तार कर लिया।
इस कार्रवाई से मंडी परिसर में हड़कंप मच गया। टीम दोनों आरोपियों को नगर कोतवाली लेकर चली गई, जहां आगे की विधिक कार्यवाही जारी है।
