पद के दायित्व से छात्रों में नेतृत्व की भावना व कर्तव्य की निष्ठा विकसित होगी-संजय पाण्डेय

बिल्थरारोड । नगर के परशुराम जानकी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रांगण में छात्र संसद के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें छात्र संसद के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शुभारंभ मुख्य अतिथि संजय पांडेय, डॉ आलोक गिरि व हेमंत शुक्ल ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह में मुख्य अतिथि प्रवक्ता संजय पाण्डेय ने छात्र संसद के प्रधानमंत्री, कन्या भारती की प्रधानमंत्री, शिशु भारती के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अतिथियों ने छात्र संसद के पदाधिकारियों को उनके दायित्व व कर्तव्य का बोध कराया। इससे छात्रों में नेतृत्व की भावना व कर्तव्य निष्ठा विकसित होगी। डॉ अमित सिंह ने नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी के प्रति आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *