सीएचसी बांसडीह के अधीक्षक डॉ वेंकटेश मौआर को 20 हजार घुस लेते बिजलेंस ने किया गिरफ्तार

बलिया ।सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र  बांसडीह  के अधीक्षक डॉ वेंकटेश मौआर को 20 हजार घुस लेते  वाराणसी से धमकी बिजलेंस टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार ये जन औषधि केन्द्र बांसडीह के संचालक अजय तिवारी से प्रतिमाह 20 हजार रूपया मांग रहे थे। संचालक ने एक दो माह दिया, लेकिन बिक्री कम होने से देने से इंकार कर रहे थे। वहीं, अस्पताल परिसर में संचालित जन औषधि केन्द्र पर सीएचसी अधीक्षक लगातार दबाव बना रहे थे। इसकी जानकारी विजिलेंस टीम के सीनियर निरीक्षक धमेंद्र तिवारी ने देते हुए बताया कि ओपीडी में बीस हजार घूस लेते चिकित्सा अधीक्षक को गिरफ्तार कर वाराणसी ले जाया जा रहा है। उधर, अधीक्षक की गिरफ्तारी के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *