क्षेत्र के चन्दाडीह में कृषि विभाग द्वारा आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान में सिर्फ महिलाएं उपस्थित रही

बिल्थरारोड। सीयर ब्लाक के कृषि विभाग द्वारा 12 मई से 29 मई तक चलने वाले विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत शनिवार को क्षेत्र के ग्रामसभा चन्दाडीह के पंचायत भवन  में किसान गोष्ठी आयोजित किया गया। कृषि अभियान का समय बीत जाने के बाद कृषि विभाग द्वारा किसान गोष्ठी का आयोजन करना सरकार द्वारा किसानों के हित मे चलाये गए अभियान को पलीता लगाया जा रहा है। किसान गोष्ठी में किसानों के बजाय  एक दो पुरुष व सिर्फ महिलाएं ही मौजूद रही। ऐसे में यह विकसित कृषि संकल्प अभियान कोरम मात्र ही दिख रहा है।  किसान गोष्ठी में कृषि विभाग के डॉ मनोज कुमार सिंह कृषि वैज्ञानिक, डॉक्टर अवधेश कुमार उद्यान वैज्ञानिक, दिनेशचंद, तेजनारायण सिंह, लालमुनी सिंह, अजीत कुमार गुप्ता सहित महिलाये मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *