सिकन्दरपुर पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार !

बलिया, 06 जून 2025 — पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध शराब के विरुद्ध अभियान के तहत थाना सिकन्दरपुर पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।
उपनिरीक्षक नीरज यादव व टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम खरीद के पास से भोला भगत पुत्र गजाधर भगत निवासी सिवान, बिहार को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से कुल 13.515 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसमें ROYAL STAG, BLENDER PRIDE, SIGNATURE, IMPERIAL BLUE और 8 PM ब्रांड की कुल 59 बोतलें शामिल थीं।
अभियुक्त के विरुद्ध थाना सिकन्दरपुर में मुकदमा संख्या 170/2025 धारा 60(1)/63/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत केस दर्ज कर न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम: उ0नि0 नीरज यादव, हे0का0 मो. रिजवान, का0 आयुष सिंह (थाना सिकन्दरपुर)।
