सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकराई बाइक, युवक गंभीर रूप से घायल

बिल्थरारोड।
सोनौली-बलिया राजमार्ग पर शनिवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब हल्दीरामपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास एक बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के भीमहर गांव निवासी कैलाश राजभर (32) पुत्र रामजतन बाइक से राजमार्ग होते हुए सिकंदरपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान हल्दीरामपुर पेट्रोल पंप के समीप बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर के बाद बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कैलाश को सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *