मुंबई में प्राइवेट नौकरी कर रहे युवक का निधन, घर पहुंचते ही मचा कोहराम
बिल्थरारोड (शास्त्री नगर)। क्षेत्र के शास्त्री नगर वार्ड नंबर 11 निवासी राजेन्द्र लाल साह (46 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय हीरा लाल साह, जो मुंबई में प्राइवेट नौकरी कर रहे थे, शुक्रवार को लंबी बीमारी के बाद एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।


बताया जा रहा है कि वे पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। शुक्रवार को उनका निधन होते ही परिवार मे शोक की लहर दौड़ गई। उनके पार्थिव शरीर को विमान द्वारा मुंबई से वाराणसी लाया गया, वहां से एम्बुलेंस के माध्यम से शास्त्री नगर, बिल्थरारोड उनके आवास पर भेजा गया।
राजेन्द्र लाल साह विवाहित थे और उनकी एक पुत्री भी है। जैसे ही शव घर पहुंचा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूरे मोहल्ले में गमगीन माहौल व्याप्त हो गया।
इस दुखद मौके पर क्षेत्र के सभासद असलम गुड्डू, परवेज हमजा, नीलेश दीपू ,सतीश गुप्ता, राजेश, मुख्तार अहमद, रिजवान अहमद, नदीम समेत अनेक लोग मौजूद रहे और परिवार को सांत्वना दी।
