उभांव थानाध्यक्ष द्वारा भाजपा के शक्ति केन्द्र संयोजक पर फर्जी मुकदमा करने से भाजपा पदाधिकारियों में आक्रोश !

बिल्थरारोड। भारतीय जनता पार्टी के सीयर मण्डल अध्यक्ष दिलीप सिंह ने तहरीर में नाम नही होने के बाद भी भाजपा के शक्ति केंद्र संयोजक समीर मौर्य पर मुकदमा दर्ज होने के मामले में उभांव थानाध्यक्ष पर विपक्ष से पैसा लेकर मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि उभांव थानाध्यक्ष द्वारा जानबूझकर भाजपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमा किया जा रहा है। उनका कहना था कि मंगलवार को फरसाटार गांव में दर्जनों की संख्या में मुस्लिम लड़को ने कई हिन्दू लड़को मारपीट दिया। जिसमे भाजपा का बूथ अध्यक्ष भी घायल हो गया। थाने पर सुलह समझौता करने की बात थानाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह करने लगे किन्तु दिये गए तहरीर पर दो पर मुकदमा दर्ज हो गया। उनका आरोप है कि थानाध्यक्ष ने विपक्ष से पैसा लेकर दूसरे दिन विपक्ष के तरफ से भाजपा के शक्ति केंद्र संयोजक समीर मौर्य पर भी सहित चार लोगो पर फर्जी मुकदमा दर्ज कर दिया। जबकि समीर मौर्य का विपक्ष द्वारा दिये गए तहरीर में नाम ही नही था और इस झगड़े में भी नही थे। इसके बाद भी थानाध्यक्ष द्वारा बूथ अध्यक्ष व समीर मौर्य का भी नाम मुकदमा में डाल दिया गया है ।इसकी शिकायत हम सभी भाजपा मंडल अध्यक्ष कल जिलाध्यक्ष और एसपी से मिलेंगे। साथ ही माननीय मुख्यमंत्री जी से मिलकर ऐसे थानाध्यक्ष व सम्बंधित सिपाही के खिलाफ आवश्यक करवाई करने तथा फर्जी मुकदमा वापस करने की बात करेंगे।उभांव थानाध्यक्ष की इस करवाई से भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *