बरनवाल समाज हमेशा ही समाज का मार्गदर्शक होता है ! बरनवाल सेवा समिति द्वारा होली मिलन समारोह संपन्न



बिल्थरारोड /में बरनवाल सेवा समिति द्वार होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। देर रात तक चले समारोह में फूलों की होली संग खूब अबीर गुलाल उड़ाया गया। सैकड़ों की संख्या में समाज के लोगों ने एक दूसरे से गले लगकर भाई चारा, सद्भाव व एकता का संदेश दिया। इस दौरान बड़ी संख्या महिलाओं की भागीदारी रही।
समारोह के मुख्य अतिथि एई प्रवीन बरनवाल ने कहा कि बरनवाल समाज हमेशा से ही समाज का मार्गदर्शक रहा है। आज जरूरत है कि स्वजातीय बंधु एकजुट होकर अपने हक व अधिकारों के लिए संघर्ष करें। विशिष्ट अतिथि जय प्रकाश बरनवाल बिल्थरारोड ने स्वजातीय बंधुओं से एकजूट होने का आह्वान किया। इस अवसर पर बच्चों ने एक से बढ़कर एक संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में जमकर अबीर गुलाल उड़ाया गया। समारोह में अध्यक्ष पुरुषोत्तम बरनवाल, मंत्री अनुपम कुमार बरनवाल, कोषाध्यक्ष योगेश्वर बरनवाल, जयप्रकाश, राजेश, अंशू, अभिषेक बरनवाल, संजय, बिक्कू, अशोक, शिवम, ओमप्रकाश बरनवाल आदि लोग उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कृपाशंकर बरनवाल ने किया। जबकि संचालन संदीप बरनवाल ने किया।
