होली के अवसर पर अबीर- गुलाल खरीदने और कपड़े की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ रही

बिल्थरारोड। होली के अवसर पर अबीर- गुलाल खरीदने और कपड़े की दुकानों पर गुरुवार को ग्राहकों की भारी भीड़ रही। नगर में ग्रामीण अंचल से आने वाले ग्राहको के कारण सड़क पर चहल पहल रहा। विभिन्न रंगों के अबीर गुलाल और रंग विरंगी पिचकारियों से दुकानदारों की दुकानें सज गयी है। बच्चो ने जमकर रंग विरंगी पिचकारी और रंग अबीर की खरदारी की। जगह जगह चट्टी चौराहे पर होली के गीत सुनाई देने लगे है। त्योहार को अच्छे प्रकार से मनाने के लिए लोगो मे खास उत्साह देखने को मिल रहा है। क्षेत्र में किसी किसी गाँव चन्दाडीह , टगुनिया, गरगजपुर, बहुता आदि मे आज भी पूर्वजो की परम्परा को लोग जीवन्त रखे है। रात में फ़ाग के गीत लोग घर घर घूमकर गा रहे है। नगर में खरीदारों की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा नगर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दिया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से चौकी इंचार्ज सीयर बीबी सिंह दलबल के साथ नगर में चक्रमण करते नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *