सांसद के पहल पर शालीमार एक्सप्रेस का बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन पर ठहराव , सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

बिल्थरारोड। सलेमपुर सांसद रविंद्र कुशवाहा के पहल पर बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन पर शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव के लिए आदेश मिलने के बाद सोमवार को सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने 15022 शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव के उपरांत बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर सांसद कुशवाहा ने कहा कि दोनों ट्रेनों अब इस स्टेशन से कलकत्ता की यात्रा करना यात्रियों को आसान हो जायेगा। उन्होंने कहा कि 32 करोड़ रुपये स्वीकृति होने के बाद बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन एक मॉडल स्टेशन बन रहा है। जिसका कार्य प्रगति पर है। यात्रियों के लिए प्रतीक्षालय बनने की भी स्वीकृति हो गयी है इसका भी निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जायेगा। कहा कि क्षेत्र के विकास और जन सुविधाओं के लिए हर समय लगे रहेंगे। पूर्वोत्तर रेलवे के ए डीआरएम रोशन लाल ने कहा कि शालीमार ट्रेन का ठहराव आज से हो गया है। उन्होंने कहा कि डीएवी ढाला के पास अंडर पास बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा जायेगा। कहा कि जल्द ही यात्रियों को बेल्थरारोड एक मॉडल स्टेशन के रूप में दिखेगा। कार्य प्रगति पर है। उन्होंने सांसद को गुलदस्ता भेंट किया। ज्ञात हो कि दो सप्ताह पूर्व सांसद कुशवाहा ने दिल्ली में हुए शिष्टाचार मुलाकात में रेलमंत्री अश्वनी वैश्णव से ट्रेनों के ठहराव के लिए निवेदन किया जिसके बाद मंत्री ने तत्काल शालीमार ट्रेन के ठहराव को मंजूरी दे दी।इस अवसर पर रेलवे के जनसम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार, सहायक वाणिज्य प्रबंधक अजय कुमार सुमन, स्टेशन मास्टर दिनेश मौर्य, पूर्व विधायक गोरख पासवान, नगर चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्त,रेलवे परामर्श दात्री समिति के सदस्य देवेन्द्र गुप्ता, स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य सतीश गुप्ता, सभासद राममनोहर गांधी, पंकज मिश्र, शशि चौरसिया, राममनोहर गाँधी, सांसद के पीएस अशोक कुशवाहा,अमित जायसवाल, रणजीत कुशवाहा, पंकज मोदी, अरुण तिवारी , विनोद कुमार, आलोक गुप्ता सहित रेलवे सुरक्षा बल व सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *