उभाँव पुलिस ने हत्या के प्रयास से सम्बन्धित 01 वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
बिल्थरारोड। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के पर्यवेक्षण व इंस्पेक्टर राजेन्द्र प्रसाद सिंह के कुशल नेतृत्व में रविवार को उभाँव पुलिस को एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली। इसकी जानकारी देते हुए उभांव इंस्पेक्टर ने बताया कि उ0नि0 सूरज पटेल मय हमराह का0 गनेश यादव के साथ क्षेत्र में विवेचना, वांछित की तलाश करते हुए ग्राम चकशेखानी पहुंचे तो मु0अ0सं0 53/2025 धारा 109(1), 115(2), 352,351(3),117(2) BNS से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त रामनरायण पुत्र दुधनाथ निवासी चकशेखानी पुलिस को देखकर भागना चाहा , पुलिस वालो द्वारा एक बारगी दबिश देकर मौके पर ही अभियुक्त रामनारायण यादव को लगभग डेढ़ बजे गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 सूरज पटेल, का0 अरविन्द यादव. का0 गणेश यादव थाना उभांव शामिल रहे।

