भाजपा अल्पसंख्यक सेल के मंडल अध्यक्ष जमशेद आलम को जान से मारने की मिली धमकी

बिल्थरारोड । भाजपा अल्पसंख्यक सेल के मंडल अध्यक्ष जमशेद आलम को जान से मारने की धमकी मिलने पर जमशेद आलम ने उभांव पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।मामला जमीन के सौदे से जुड़ा है। उभांव थाने में दिए गए तहरीर में जमशेद आलम ने उल्लेख किया गया है कि एक जमीन सौदे में मध्यस्थता की थी। इस सौदे में नौशाद ने केदार के खाते में 10 लाख रुपए ट्रांसफर किए थे। कुछ कारणों से सौदा नहीं हो पाया और 21 दिसंबर को पूरी रकम वापस कर दी गई।18 फरवरी को रात 9 बजे जमशेद आलम को फोन आया। कॉल करने वाले ने उन्हें रेलवे स्टेशन पर बुलाया। न आने पर जान से मारने की धमकी दी गई। और आरोपी 10 लाख रुपए की मांग कर रहे हैं। इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद सिंह ने नसर आलम और दिलीप यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।इससे पहले भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष मिथिलेश पटेल को भी भूमि विवाद में धरना देना पड़ा था।
