बेल्थरा रोड के युवा बने हनुमान बारात से वापस आ रहे रास्ते में आधी रात पलटी बोलेरो में घायलों को निकाल कर भेजवाया अस्पताल

सलेमपुर तहसील क्षेत्र के बगहा गांव के पास बारात से वापस आ रही बलोरो पलट गई जिसमें नौ लोग घायल हो गए सभी का इलाज पीएससी भागलपुर हुआ।मईल थाना क्षेत्र के नरियावं गांव निवासी भरत प्रसाद के लड़के का बारात भटनी थाना क्षेत्र के साहोपार गांव गया हुआ था । वापस आते समय रात में लगभग 12:30 पर बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गड्ढे में सलेमपुर तहसील के बगहा गांव के पास पलट गई जिसमें सवार 9 लोग घायल हो गए। पीछे देवरिया बारात से आ रहे नगर पंचायत बेल्थरा रोड बलिया जनपद के  शुभम, सोनल, गोल्डू ,प्रीतम, रोहित प्रमोद, विनय वर्मा, किशन वर्मा ने एंबुलेंस व मईल पुलिस सहायता से सभी घायलों को गाड़ी से किसी तरह निकाला। उसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को पीएचसी भागलपुर पहुंचा। घायल आंचल 18 वर्ष खुखुंदू थाना क्षेत्र के गांव अलुवा ,विमला नरियांव, आंसी 10 वर्ष , सरोज देवी 28 वर्ष, अंश कुमार 10 वर्ष निवासी मुजरी खुर्द, मनीषा 15 वर्ष मुजरी खुर्द, आरती 10 वर्ष लार के कवचो, फूलमती 40, आराजी घायल हो गई। डॉक्टर ने सबका प्राथमिक इलाज करने के बाद विमला देवी, आशी , सरोज देवी आरती को जिला अस्पताल देवरिया रेफर कर दिया।खबर लिखे जाने तक दो महिलाओं की स्थिती गंम्भीर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *