बलिया के सोनाडीह गांव के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने मनाली में जीता मेडल नगर पंचायत चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्ता ने किया सम्मानित

बिल्थरारोड। हिमाचल प्रदेश के मनाली में आयोजित 2022 हिमालयन कप ओपन इंटरनेशनल ताइकांडो चैंपियनशिप में जिले के बेल्थरारोड अंतर्गत सोनाडीह की ताइकांडो टीम ने 4 गोल्ड मेडल व 2 सिल्वर मेडल जीतकर अपने हुनर का लोहा मनवाते हुए क्षेत्र व जनपद के नाम रोशन किया है। मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को नगर चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त ने सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया। ज्ञात हो कि हिमाचल प्रदेश के मनाली में 2022 हिमालयन कप ओपन इंटरनेशनल ताइकांडो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। जिसमे सिक्किम, असम, केरल, पंजाब, हरियाणा, कानपुर, मनाली और उत्तर प्रदेश से बलिया जिले की सोनाडीह की ताइकांडो टीम ने कोच मंगलेश के नेतृत्व में भाग लिया था। इस खेल प्रतियोगिता में बलिया जिले की सोनाडीह के टीम सर्वक्षेष्ठ प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज किया। जिसमें अनीस कुमार गोल्ड, बृजेश यादव गोल्ड, अनुज सिंह गोल्ड, सारिक खान गोल्ड और हंसिका राय सिल्वर, गरिमा कुमारी सिल्वर मेडल प्राप्त किया। मेडल जीत कर आने पर चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त ने सभी खिलाड़ियों और कोच को सम्मानित किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *