लिच्छवी एक्सप्रेस में एसी कोच में रिजर्वेशन होने के बावजूद भी कोच का दरवाजा नही खुलने से शादी में शामिल होने जा रहे लगभग एक दर्जन यात्रियों को बिना यात्रा किये बैरंग वापस घर लौटना पड़ा

बिल्थरारोड। रेल विभाग के लापरवाही के चलते शुक्रवार को बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए लिच्छवी एक्सप्रेस में एसी थ्री टायर में रिजर्वेशन होने के बावजूद भी कोच का दरवाजा नही खुलने से रिश्तेदार के यहाँ शादी में शामिल होने जा रहे लगभग एक दर्जन यात्रियों को बिना यात्रा किये बैरंग वापस घर लौटना पड़ा। यात्रा से वंचित यात्रियों के द्वारा इसकी शिकायत स्टेशन मास्टर के शिकायत पुस्तिका पर कर दी गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुशहा भाड़ निवासी राजन मद्धेशिया के माता-पिता सहित पूरा परिवार दिल्ली में अपने रिश्तेदार के यहाँ 18 तारीख को होने वाले शादी समारोह में शामिल होने के लिए लिच्छवी एक्सप्रेस में एसी थ्री टायर में 14 फरवरी के रिजर्वेशन था। शुक्रवार को जब लिच्छवी एक्सप्रेस पकड़ने के लिए जब स्टेशन पहुँचे तो एसी कोच का दरवाजा अन्दर से बंद था। अथक प्रयास करने के बाद भी अन्दर के यात्रियों ने दरवाजा नही खोला। इसके बाद एसी में रिजर्वेशन होने के बाद भी  सभी यात्रा से वंचित हो गये।  इसके बाद सभी ने स्टेशन मास्टर के शिकायत पुस्तिका में अपनी शिकायत दर्ज कराई और वापस घर लौट गए। नगर के वार्ड नम्बर 3 के सभासद मोहम्मद सद्दाम का कहना है कि रेल विभाग की लापरवाही के चलते बिना टिकट कुम्भ यात्रा के नाम एसी ,स्लीपर कोच में बैठे लोगों द्वारा कोच का दरवाजा नही खोलने से आएदिन यात्रियों को रिजर्वेशन के बाद भी यात्रा से वंचित होना पड़ रहा है। उन्होंने रेल अधिकारियों से  यात्रियों की असुविधा के लिए सही व्यवस्था करने की मांग किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *