सेंट जेवियर्स स्कूल के फेयरवेल पार्टी का आयोजन हुआ संपन्न, आर्यन जायसवाल को मिस्टर जेवियर्स वहीं संध्या वर्मा को मिस जेवियर्स का मिला खिताब

बिल्थरारोड /  सी.बी.एस.ई बोर्ड से संचालित बेल्थरा रोड के सेंट जेवियर स्कूल पर आज शुक्रवार 31 जनवरी को फेयरवेल पार्टी का शानदार आयोजन संपन्न हुआ। इस मौके पर विद्यालय के निदेशक डॉक्टर जे .आर. मिश्रा द्वारा सीनियर छात्र-छात्राओं को मेमोंटो अन्य से सम्मानित करने के साथ ही उनके सुनहरे भविष्य की कामना की गई, आने वाले आगे की तैयारी में के तहत किसी भी क्षेत्र में उन्होंने छात्रों से अपना एक स्थान बनाने के लिए विधिवत ज्ञान अर्जित कराया, अपने आगे की पढ़ाई, व आगे की तैयारी के अलावा अपने आप को सशक्त रहने की सलाह दी गई। इसी क्रम में विद्यालय की प्रिंसिपल शीला मिश्रा ने छात्रों से मुखातिब होते हुए कहा जीवन में कभी ना कभी ऐसा पड़ाव आता है जब हमें अपनों से या अपनी संस्था स्कूल कॉलेज के सदस्य को विदाई देने की जरूरत पड़ती है ऐसे में यह पल बेहद भाउंक पल होता है, आगे आप छात्रगण नए क्षितिज पर कदम रखेंगे आपके लिए हमारे दिलों में एक विशेष स्थान रहेगा, आपको अपने सभी भविष्य के प्रयासों में खुशी सफलता और संतुष्टि मिले ईश्वर के आशीर्वाद से आप उच्च शिखर को प्राप्त करें।इस फेयरवेल पार्टी के क्रम 11वीं के छात्रों ने 120 सीनियर छात्रों को शुभकामना आदान-प्रदान करते हुए खट्टी मीठी यादों को शेयर किया। इस दौरान रैंप पर कैटवास, डांस, स्पीच, और अपने अदाओं के जादू से छात्रों ने सबका बेहद मनोरंजन किया। 12वीं के छात्रों ने अपने हर सब्जेक्ट के टीचरों सहित स्कूल परिवार को याद किया। छात्राओं ने मंच से अपने उस अनुभव को भी शेयर किया जो पढ़ने के दौरान इस स्कूल में उन्होंने ग्रहण किया। महत्वपूर्ण हो इस कार्यक्रम पूर्व मिस व मिस्टर का चयन भी किया गया, जिसमें 12वीं की संध्या वर्मा को मिस जेवियर्स, व आर्यन जायसवाल को मिस्टर जेवियर्स का खिताब हासिल हुआ इस पूरे धमाल में 12वीं के छात्रों के चेहरे पर खुशी तो दिखाई दी लेकिन स्कूल से विदाई का दर्द वह छुपा ना सके। इस अवसर पर वाइस प्रिंसिपल तनवीर फातिमा, शिक्षक पीके पांडेय,रवि प्रकाश, अमन सर, संदीप त्रिपाठी, आश्रिता त्रिपाठी, दिनेश सर, श्याम बिहारी, शिवम चंद मिश्रा, सतीश जान, जमालुद्दीन, अरुण भारती, बबलू सर, ज्योति वर्मा, किरण, सहित संपूर्ण विद्यालय परिवार इकट्ठा रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *