सोशल आउटरीच कांग्रेस कमेटी बलिया द्वारा महात्मा गांधी की पुण्यतिथि तथा शहादत दिवस मनाया गया
बिल्थरारोड।सोशल आउटरीच कांग्रेस कमिटी बलिया द्वारा गुरुवार को नगर के लगन मैरिज लॉन इमलिया रोड मे महात्मा गांधी की पुण्यतिथि तथा शहादत दिवस मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता फहद बिन शराफ़त एडवोकेट जिलाध्यक्ष सोशल आउटरीच कांग्रेस कमेटी बलिया ने किया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष ने महात्मा गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रख कर नमन किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ने सीधे जनता से संवाद कर जन शिकायत सुनी तथा जनता को कांग्रेस पार्टी द्वारा न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मो• रब्बान जिला उपाध्यक्ष सोशल आउटरीच कांग्रेस कमिटी , अखिलेश कन्नौजिया उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमिटी, शाहाब अहमद जिला महासचिव ,राजू तुरहा जिला सचिव सोशल आउटरीच कांग्रेस मसरूर आलम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

