तहसीलदार व नायब तहसीलदार के नेतृत्व में 700 असहाय, गरीबों को कम्बल वितरित किया गया


बिल्थरारोड। तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों में तहसीलदार और नायब तहसीलदार के नेतृत्व में ठंड से निजात पाने के लिए 700 गरीब असहायों को कम्बल वितरित किया गया। जिसमें ग्राम सभा मोलनापुर बरैठा में 50, करनी में 75 ,भुवारी में 100 ,फरिदपुर में 25 ,फरसाटार 500 कम्बल वितरित किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार संतोष कुमार शुक्ल ने बताया कि सरकार की योजना अन्तर्गत गरीब असहाय लोगों को कम्बल वितरण किया जा रहा है । हमारा प्रयास होगा कि सरकार के तरफ से जितना कम्बल आवंटित किया जायेगा समाज के हर गरीब को उपलब्ध कराया जायेगा। । फरसाटार में नायब तहसीलदार दीपक कुमार सिंह के द्वारा 500 कम्बल वितरण किया गया । कम्बल मिलने पर गरीब, असहायों के चेहरे खिल उठे।इस मौके पर लेखपाल राजेश सिंह, महातम, मुहम्मद हसन अहमद, बाबर, नजम, फरहान, अन्नू भाई, साजीद अनवर आदि मौजूद रहे।
