अनियंत्रित बाइक सवार द्वारा पीछे से टक्कर मारने से नगर पंचायत कर्मचारी गम्भीर रूप से घायल

बिल्थरारोड। स्थानीय नगर के वार्ड नम्बर 7 मधुबन मार्ग पर जहीरगंज मोहल्ले के सामने सड़क पर पैदल घर जा रहे नगर पंचायत के कर्मचारी को अनियंत्रित बाइक सवार द्वारा पीछे से टक्कर मारने से गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे आनन फानन में सीएचसी सीयर पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने स्थिति गम्भीर देख रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय नगर पंचायत के कर्मचारी विवेकानंद उर्फ बड़े 48 वर्ष नगर पंचायत से लाइट चालू करके मधुबन मार्ग पर जहीरगंज मोहल्ले के सामने से पैदल घर जा रहे थे इसी बीच विपरीत दिशा से आकर अनियंत्रित बाइक सवार ने पीछे जोरदार टक्कर मार दिया । जिससे विवेकानंद सड़क पर दूर जा गिरे। आनन फानन में आसपास के लोगो ने सीएचसी सीयर पहुँचाया जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गम्भीर देख रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *