बिजली का निजीकरण सरकार के बिफलता का परिणाम है- सांसद रमाशंकर विद्यार्थी

बिल्थरारोड। उद्योगपतियों के दबाव में सरकार बिजली के निजीकरण करने के फिराक में है। उक्त बातें समाजवादी पार्टी के सलेमपुर सांसद रमाशंकर विद्यार्थी नें अपने उभांव मार्ग स्थित अपने केंद्रीय कार्यालय पर पत्रकारों से बात करते हुये कहा । उन्होंने कहा कि बिजली का निजीकरण सरकार के बिफलता का परिणाम है| बड़े बड़े दावे करने वाली सरकार क़ो अपने ही निगमो पर भरोसा नहीं है| सरकार भूल गयी है प्राइवेट सेक्टर में जनता कि खुली लूट होती है| बिजली विभाग के कर्मचारियों का भी बहुत अहित होगा |जिस से बिजली कर्मचारी भी आंदोलन पर है विद्युत् कर्मचारियों के आंदोलन क़ो दबाने के लिए सरकार नें आंदोलन पर प्रतिबंध का फरमान जारी कर दिया |जनता से जुड़े बिजली विभाग क़ो निजी हाथो में देकर जनता क़ो उद्योगपतियों से सरकार लुटवाना चाहती है| विद्युत् बिल बढ़ाने पर भी सरकार का पेट नहीं भर रहा था औऱ विद्युत् व्यवस्था सुधारने के बजाय सरकार निजीकरण मे आतुर है| सरकारी नौकरियों कि जगह संविदा कि नौकरिया करने के बाद भी सरकार अपनी जिम्मेदारी से हटना चाहती है बिजली व्यवस्था का निजीकरण सरकार क़ो ले डूबेगा समाजवादी पार्टी सड़क से सदन तक निजीकरण का विरोध करेगी|
