बस के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत
बिल्थरारोड। नगर के टीवीएस एजेंसी के समीप रविवार को एक प्राइवेट बस के टक्कर में मोटरसाइकिल सवार 25 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार भीमपुरा थाना क्षेत्र के कुशवाहा रसीदपुर निवासी मंगरु उर्फ शिवकुमार पुत्र भृगुनाथ बेल्थरारोड अपनी बाइक से किसी काम से आया था ।अपनी बाइक से पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाकर वापस घर जा रहा था, इस बीच पीछे से आ रही प्राइवेट बस ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे मोटरसाइकिल सवार सड़क पर दूर जा गिरा । अज्ञात वाहन फरार हो गया । अचेत अवस्था में घायल युवक को आसपास के लोगों ने सीएचसी सीयर पहुंचाया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर उभांव पुलिस पहुंचकर युवक के शव को कब्जे में ले लिया।
