विश्वकर्मा मन्दिरो पर भी पूजन अर्चन की धूम रही। लोगो प्रसाद ग्रहण किया।


बिल्थरारोड। देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा का मंगलवार को नगर विभिन्न हार्डवेयर, इलेक्ट्रॉनिक, मोटरपार्ट व सर्राफा दुकानदारो के यहाँ पूजन अर्चन बड़े ही धूमधाम से किया गया। विश्वकर्मा मन्दिरो पर भी पूजन अर्चन की धूम रही। नगर तथा ग्रामीण क्षेत्रो में भी दुकानों की साफ सफाई कर एवं वाहन स्वामियों ने वाहनों को धोकर भगवान विश्वकर्मा का पूजन अर्चन कर मनोवांच्छित फल प्राप्ति की कामना की। नगर के मधुबन मार्ग कृषि मंडी के समीप स्थित विश्वकर्मा मन्दिर पर पूजन अर्चन की भारी भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने प्रसाद व मिष्ठान ग्रहण किया। इस अवसर पर, सपा के प्रदेश सचिव आद्याशंकर यादव,पूर्व ब्लाक प्रमुख सीयर विनय प्रकाश अंचल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य टीएन यादव,विश्वकर्मा मन्दिर समिति के अध्यक्ष शिवमंगल शर्मा, कोषाध्यक्ष हरेराम शर्मा, महामंत्री कमल कुमार शर्मा, संजय शर्मा, दीनानाथ शर्मा सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
