पेपर लीक मामले! में बिल्थरा रोड के भी पत्रकारो ने भरी हुँकार ! दिया ज्ञापन
बिल्थरारोड। यूपी बोर्ड परीक्षा का पेपर लीक मामले में गिरफ्तार पत्रकारों को रिहा करने को लेकर तहसील के पत्रकारों ने बुधवार को जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित पत्रकारों ने बांहों में काली पट्टी बांध रेलवे चौराहा से जुलूस निकाला। प्रशासन विरोधी नारे लगाते पत्रकारों ने नगर भ्रमण के पश्चात चरण सिंह त्रिमुहानी होते हुए तहसील पहुंच राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन नायब तहसीलदार दीपक सिंह को सौंपा। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष अनूप कुमार हेमकर ने कहा कि सच को उजागर करने वाले पत्रकारों को झूठे मुकदमे में फंसाना, नकल माफियाओं से प्रशासनिक अमले की सांठगांठ को उजागर करता है। शिवकुमार हेमकर ने कहा कि जिला प्रशासन कार्रवाई का भय दिखाकर पत्रकारों की जुबान बंद करना चाहता है। विजय मद्धेशिया ने कहा कि पत्रकारों पर झूठा मुकदमा लाद प्रशासन अपनी नाकामी छिपा रहा है। जबकि असली कसूरवार प्रशासन ही है। जयप्रकाश बरनवाल ने कहा कि सच को उजागर करने वाले पत्रकारों पर फर्जी मुकदमा लादकर प्रशासन ने लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन किया है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएग। यदि निर्दोष पत्रकारों की अविलंब रिहाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। ज्ञापन में निर्दोष गिरफ्तार पत्रकारों को शीघ्र रिहा करने, फर्जी मुकदमा वापस लेने, लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को दमन किए जाने की नियत से की गई कार्रवाई के लिए दोषी अधिकारियों को दंडित करने, पेपर लीक मामले की उच्च स्तरीय जांच, मुख्यमंत्री के पत्रकारों की सुरक्षा की गारंटी के वादे को अमली जामा पहनाने तथा समाचार संकलन के दौरान पत्रकारों को प्रशासनिक सहयोग देने की मांग की। इस मौके पर राजू राय, नवीन मिश्र, अशोक जायसवाल, शब्बीर अहमद, रणजीत सिंह, उमेश बाबा, रविंद्र नाथ, अनमोल आनंद, अंजनी राय, अभयेश मिश्र, घनश्याम गुप्त, निलेश मद्धेशिया, अरविंद यादव, मोहम्मद सुफियान, धीरज गुप्त,अरविंद यादव, हरिलाल, अमरनाथ गुप्त, संजय ठाकुर समेत दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।



