रेलवे स्टेशन के निकट पेट मे शिशु की मौत के बाद दर्द से कराह रही प्रसूता के लिए हनुमान बने वार्ड नम्बर 3 के सभासद नीलेश दीपू

बिल्थरारोड। स्थानीय रेलवे स्टेशन के निकट पेट मे शिशु की मौत के बाद दर्द से कराह रही प्रसूता के लिए हनुमान बने वार्ड नम्बर 3 के सभासद नीलेश दीपू दरिया दिली दिखाते हुए 112 नम्बर पुलिस के साथ प्राइवेट वाहन से सीएचसी सीयर पहुँचाया। स्थित गम्भीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां पर महिला चिकित्सक के अथक प्रयास के बाद मृत बच्चे का प्रसव कराकर महिला की जान बची। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के कांशीराम आवास में रह रही एक प्रसूता ज्योति देवी पत्नी सागर की अचानक पेट मे दर्द होने लगा । उस समय उसका पति भी नही था। जो कबाड़ बिन कर जीविका चलाते है। रेलवे स्टेशन के समीप किसी तरह पहुँचकर जमीन पर लेटकर दर्द से महिला कराह रही थी। इसी बीच वार्ड नम्बर 3 के सभासद नीलेश दीपू की नजर पड़ी। वह 112 नम्बर पर फोन करके पुलिस को बुलाकर वह बिना समय गवाये इरिक्सा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुँचाये जहाँ पर डॉक्टर ने प्रसूता के पेट मे बच्चा मृत होना बताया। प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति भर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
