श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और चेहलुम के मद्देनजर सीयर पुलिस चौकी पर पीस कमेटी की हुई बैठक


बिल्थरारोड। हिन्दू भाईयों का त्योहार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और मुस्लिम भाईयो के त्योहार चेहल्लुम के मद्देनजर शनिवार को पुलिस चौकी सीयर में विभिन्न गांवों के समिति के अध्यक्षों व मुस्लिम बन्धुओ के साथ पीस कमेटी की बैठक इंस्पेक्टर उभांव की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए इंस्पेक्टर उभांव विपिन सिंह ने कहा कि आपसी सौहार्द के साथ चेहल्लुम और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी त्योहार को मनाये ।साथ त्योहार को लेकर जारी गाइड लाइन का पूर्ण रूप से पालन करे। कहा कि शांति व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहेगा। इस मौके पर चौकी इंचार्ज सीयर देवेन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल राजमणि कुशवाहा, कांस्टेबल विपुल यादव, कांस्टेबल अनीस सोनकर, कांस्टेबल अजय यादव, प्रशांत कुमार जायसवाल मंटू, खालिद जहीर, सुनील कुमार टिंकू, सन्नी जायसवाल, दुर्गा प्रसाद मधुलाला, रमेश मद्धेशिया सभासद परवेज हमजा गुड्डू, सभासद प्रतिनिधि दानिश आफताब, बिनय वर्मा ,सभासद नीलेश दीपू , अजीत वर्मा ,सोनू आतिफ जमील आदि सहित नगर पंचायत व बिजली विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
