वार्ड नम्बर 8 के सभासद रमेश मद्धेशिया को मानस मन्दिर महावीरी झंडा समिति का अध्यक्ष चुना गया

बिल्थरारोड। मानस मंदिर परिसर में आयोजित महावीरी झंडा समिति की बैठक में नगर के वार्ड नंबर 8 के सभासद प्रतिनिधि रमेश मद्धेशिया को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। बैठक में तीन सितम्बर को निकलने वाले महावीरी झंडा जुलूस की सफलता, आकर्षक और भव्य बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। मन्दिर समिति के प्रबंधक अतुल मद्धेशिया ने बताया कि जुलूस की तैयारियां जोर-जोर से शुरू हो गई हैं। जुलूस में हनुमान जी की अनुपम झांकी प्रदर्शित की जाएगी। लोक नृत्य, गीत-संगीत के साथ ही विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र होंगी। विभिन्न जिलों के महावीरी अखाड़ों के खिलाड़ियों द्वारा हैरतअंगेज करतब दिखाए जाएंगे। इस दौरान रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। इस बैठक में नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्त, बैजनाथ प्रसाद साहू, राजेश वर्मा, आनंद जायसवाल, राजेश मोदनवाल, अजीत, रामजन्म मौर्य, रामनारायण, प्रदीप, मनीष मद्धेशिया, अजय जायसवाल, अंगद मोदनवाल, रवि कन्नौजिया आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *