छात्रों को उच्चशिक्षा के लिए मोबाइल और टैबलेट का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए- अमरनाथ शुक्ल

बिल्थरारोड। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना अन्तर्गत बुधवार को राजनाथ महाविद्यालय शुक्लपट्टी में बीए, बीएससी तृतीय वर्ष के 574 और एमए अंतिम वर्ष के 174 छात्र/ छात्राओं को टैबलेट और स्मार्टफोन वितरित किया गया। मोबाइल और टैबलेट मिलने पर छात्रों के चेहरे खिल उठे। वितरण समारोह के अवसर पर डॉ राजेश कुमार मिश्र ने कहा कि आधुनिक शिक्षा बिना टैबलेट और अन्य तकनीकी संसाधनों के बगैर सम्भव नही है। छात्रों को इसका सदुपयोग करके शिक्षा के क्षेत्र में नया आयाम स्थापित करना चाहिए। महाविद्यालय के व्यवस्थापक अमरनाथ शुक्ल ने छात्रों को बधाई देते हुए छात्रों को उच्चशिक्षा के लिए मोबाइल और टैबलेट का सकारात्मक प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर टेबलेट और मोबाइल वितरण समारोह में सत्येंद्र मिश्र, चन्दन चौबे, हरेराम आदि समस्त स्टाफ मौजूद रहे।
