आपसी सौहार्द से मनाएं त्यौहार इंस्पेक्टर अविनाश कुमार सिंह


रविवार को दूसरे नवरात्र तथा पहला रमजान व आगामी अम्बेडकर जयंती पर क्षेत्र में पर्व शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए सीयर चौकी में उभांव इंस्पेक्टर अविनाश कुमार सिंह के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
क्षेत्र में पर्व शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए सीयर चौकी में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में इंस्पेक्टर अविनाश कुमार सिंह सीयर चौकी प्रभारी मदन लाल ने क्षेत्र के मुस्लिम समुदाय के लोगों सहित अन्य से सुझाव दिये जाने तथा कोई समस्या हो तो समय रहते पुलिस प्रशासन को बताये जाने का आग्रह किया गया। इंस्पेक्टर ने कहा कि एक दूसरे की भवनाओं के खिलाफ कोई कार्य न करें। दोनो समुदाय के लोगों ने आपस में मिलकर पर्व मनाये जाने का भरोसा दिया।
इस मौके पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार मंटू, आलोक कुमार गुप्ता ,अब्दुल कयूम, रामाशंकर ,राजेंद्र प्रताप सिंह, रहीम, संदीप प्रसाद ,मिथिलेश कुमार, सुनील कुमार टिंकू ,राम मनोहर गांधी, संदीप प्रसाद, वशिष्ठ कुमार यादव, अख्तर अली ,मुख्तार अहमद, अब्दुल वासी, आदि मौजूद रहे
