सीएचसी अधीक्षक द्वारा नोटिस जारी होने पर अवैध रूप से संचालित अस्पतालों, पैथोलॉजी और इस कार्य मे लिप्त स्टाफ नर्स और आशा बहुओं में मचा हड़कंप


बिल्थरारोड। स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय- समय पर की जा रही जांच के बाद भी नगर में दर्जनो अवैध रूप से प्राइवेट अस्पताल और पैथालोजी संचालित हो रहे है। सरकारी अस्पताल में कार्यरत कुछ स्टाफ नर्स व आशा बहुओं के द्वारा की जा रही कमीशन खोरी के कारण शिकार असहाय और गरीब मरीज हो रहे है। जिससे स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगने लगा है। इस तरह का मामला मुबारकपुर निवासी रामऔतार राजभर के सीएचसी सीयर पर जन्मे पोते की तबियत खराब होने की बात कहते हुए स्टाफ नर्स ममता चतुर्वेदी और आशा बहु पुष्पा देवी द्वारा कमीशन के लालच में मिश्रौली मार्ग स्थित अवैध रूप से संचालित साईं अस्पताल भेज दिया गया। और 50 हजार रुपये लेने के नौ दिन बाद तबियत खराब होने पर रेफर कर दिया गया। पीड़ित द्वारा साईं अस्पताल, स्टाफ नर्स, आशा बहु के खिलाफ शिकायत पत्र जिलाधिकारी ,सीएमओ और सीएचसी सीयर अधीक्षक से किया गया। इस सम्बंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ राकेश कुमार सिंह द्वारा उक्त स्टाफ नर्स और आशा बहु के खिलाफ नोटिस जारी दो दिन में स्पष्टीकरण मांगा है । वह साईं अस्पताल संचालक से अस्पताल का रजिस्ट्रेशन व अन्य आवश्यक कागजात प्रस्तुत करने हेतु नोटिस जारी किया गया है। नोटिस जारी होने पर अवैध रूप से संचालित अस्पतालों, पैथोलॉजी और इस कार्य मे लिप्त स्टाफ नर्स और आशा बहुओं में हड़कंप मच गया है।
