दो सप्ताह पूर्व घर से जॉब के लिए निकले बिठुआ गांव निवासी युवक की भटिंडा पंजाब में कार दुर्घटना में मौत


बिल्थरारोड। घर से दो सप्ताह पूर्व कमाने गए उभांव थाना क्षेत्र के बिठुआ गांव निवासी 26 वर्षीय युवक का गुरुवार की रात्रि भटिंडा पंजाब में चार पहिया वाहन के डिवाइडर से टकराने पर हुई असामयिक मौत पर की खबर मिलते ही परिजनों समेत गांव में कोहराम मच गया। युवक का शव शनिवार तक आने की उम्मीद है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिठुआ गांव निवासी हसान 26 वर्ष पुत्र गुलाम अभी 20 जून को भटिंडा पंजाब में किसी आईटी कम्पनी में इंजीनियर के पद पर ज्वॉइन किया था। गुरुवार की रात्रि लगभग 9 बजे कार से वापस अपने रूम पर आ रहा था। इसी बीच कार का टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे घटना स्थल पर ही हसान की घटना स्थल पर ही मौत हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँचकर युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हसान का शव शनिवार तक घर आने की उम्मीद है। इस दुःखद घटना की खबर मिलते ही परिजनों समेत गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रोते- रोते बुरा हाल है।

Bhaii😭😭😭