विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नागेंद्र प्रसाद साहू की याद में चन्द्रशेखर पार्क में किया गया पौधरोपण

बिल्थरा रोड(बलिया)। विश्व  पर्यावरण दिवस के मौके पर बुधवार को तैलिक साहू सेवा समिति के तत्वावधान में  संगठन के वरिष्ठ संरक्षक समाजसेवी एवं रेलवे स्टेशन मानस मंदिर के अध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद साहू के आकस्मिक निधन होने पर उनके स्मृति में नगर पंचायत के चंद्रशेखर पार्क में 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें याद कर शोक संवेदना व्यक्त किया गया । साथ ही 11 फलदार  छायादार  बृक्षों का पौधरोपण  संगठन के कार्यकारिणी के सदस्यों ने किया।इस मौके पर सतीश साहू, शशिकांत साहू, ज्ञानचंद साहू,वीरेंद्र साहू, कृष्ण कांत मिंटू,उमेश साहू, विनय साहू,उपेंद्र मिंटू,रत्नेश साहू,अरविंद साहू, अजय साहू मनीष साहू वेद प्रकाश साहू,आलोक साह आदि  मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *