उभांव पुलिस ने गोरखपुर से चोरी की गयी टेम्पो के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के अवायां विद्युत उपकेंद्र के पास से गोरखपुर में चोरी की गई एक टेंपो के साथ एक अभियुक्त को उभांव पुलिस को गिरफ्तार करने में सफलता मिली ।इस सम्बंध में इंस्पेक्टर उभांव विपिन सिंह ने बताया कि सोमवार की देर शाम को उभांव थाने के उप निरीक्षक पंकज कुमार सिंह को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि सूरजभान साहनी पुत्र कन्हैया साहनी निवासी भागलपुर थाना मइल जनपद देवरिया द्वारा एक टेंपो रिजर्व कर कैटर्स के लड़के लेने के लिए लार गया हुआ था, इस टेंपो का हिसाब देकर छोड़ा तो पता चला कि यह टेंपो थाना कैंट गोरखपुर से चोरी की है जो चौकियां की तरफ बढ़ रही है। सूचना की गंभीरता को समझते हुए उप निरीक्षक राकेश यादव के साथ अवायां विद्युत उपकेंद्र के पास रजिस्ट्रेशन नंबर UP 57 AT 6386 को हाथ देने पर चालक टेंपो छोड़कर भागना चाहा जिसे पुलिस द्वारा दौड़ाकर पकड़ लिया गया। पकड़े गए अभियुक्त ने पुलिस की पूछताछ में अपना नाम सूरज वर्मा पुत्र स्व० दिनेश वर्मा निवासी बसारतपुर शाहपुर जनपद गोरखपुर बताया उसने गोरखपुर से टेंपो चोरी करना भी स्वीकार किया। गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 41, 411 में निरुद्ध कर बलिया भेज दिया गया।

