सेंट जेवियर्स स्कूल पिपरौली बड़ागांव का रिजल्ट रहा शत प्रतिशत!

बेल्थरारोड (बलिया)। स्थानीय सेंट जेवियर्स स्कूल पिपरौली बड़ागांव में केन्द्रीय माघ्यमिक शिक्षा परिषद (सी0बी0एस0ई0) बोर्ड के सत्र 2023-ं24 में 10वीं एवं 12 वीं कक्षा का परिणाम शत्-प्रतिशत रहा। स्कूल के निदेशक डा. जे.आर. मिश्र एवं प्रिंसिपल श्रीमती शीला मिश्रा सहित सम्पूर्ण स्कूल परिवार ने खुशी का इजहार करते हुए सफल छात्र/छात्राओं को ढेर सारी शुभकामनाए दी।
सोमवार की दोपहर बाद परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में जिज्ञासा एवं उत्साह का माहौल बन गया था। सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाए तत्परता से नेट पर परीक्षा परिणाम का गहन परीक्षण करने में जुट गये थे। विद्यालय के कक्षा बारहवीं का परीक्षा परिणाम 97 प्रतिशत रहा। जिसमे विज्ञान वर्ग में अनन्या जायसवाल पुत्री दीपक कुमार जायसवाल 91 प्रतिशत एवं मो0 अनस पुत्र अफजल अहमद 90 प्रतिशत प्राप्त कर 12वीं में अव्वल रहे।
कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम भी शत्-प्रतिशत रहा जिसमें मन्तशा खातून पुत्री बद्रूजामा कुरैशी, दिब्यांश चौधरी पुत्र कल्पनाथ राम और साक्षी पुत्री आलोक कुमार 95 प्रतिशत अंक पाकर स्कूल में उच्च श्रेणी पर अपना परचम लहराने का काम किया। कक्षा 10 वीं में 25 छात्र/छात्रायें विद्यालय में 90 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
जारी परीक्षा फल में अनन्या जायसवाल पी0सी0बी0 91 प्रतिशत प्रथम, मो0 अनस पी0सी0बी0 90 प्रतिशत द्वितीय एवं अल्का गुप्ता पी0सी0बी0 83 प्रतिशत पाकर तृतीय स्थान पर रहे।
विनायक त्रिपाठी पी0सी0एम0 86 प्रतिशत प्रथम, सुर्यांश जायसवाल पी0सी0एम0 83 प्रतिशत द्वितीय, अरूनिमा भट्टाचार्य कामर्स 82 प्रतिशत प्रथम, मुस्कान यादव कला संकाय 81 प्रतिशत पुत्री राविलाश यादव एवं मुस्कान यादव मिथिलेश यादव कला संकाय 81 प्रतिशत पाकर प्रथम स्थान पर रही।
कक्षा.10 में मनतसा खातून 95 प्रतिशत, दिव्यांश चौधरी 95 प्रतिशत, साक्षी 95 प्रतिशत, रिमझिम पाण्डेय 94 प्रतिशत, श्रीतिमा चौरसिया 94 प्रतिशत, बैशनवी चौबे 94 प्रतिशत, आयुश गुप्ता 94 प्रतिशत, शुममनी त्रिपाठी 93 प्रतिशत, आशीष कुमार मौर्या 93 प्रतिशत, शुभम कुमार साहनी 93 प्रतिशत, महिमा मद्धेशिया 93 प्रतिशत, नवीन गुप्ता 93 प्रतिशत, बैशनवी जायसवाल 93 प्रतिशत, नितिन साहनी 93 प्रतिशत, अबुजैद 93 प्रतिशत, अमान असरफ 93 प्रतिशत, अंकित उपाध्याय 92 प्रतिशत, जैनब फातम 92 प्रतिशत, खुशी चौधरी 92 प्रतिशत, मान कुमार गुप्ता 91 प्रतिशत, दिब्यांशु नवल 91 प्रतिशत, विराट यादव 91 प्रतिशत, सलोनी गुप्ता 91 प्रतिशत, तन्नू कुमारी 91 प्रतिशत, अभय नारायण यादव 90 प्रतिशत अंक पाकर स्कूल सहित माता पिता व गुरुजनों का नाम रोशन किया है।
