मृतक की पत्नी की तहरीर पर आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित किये जाने के दर्ज मुकदमें में नामजद मृतक के पुत्र, पिता और छोटे भाई को गिरफ्तार उभांव पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में जेल भेज दिया।

बिल्थरारोड । उभांव थाना क्षेत्र के हबसापुर निवासी रामनिवास वर्मा 55 वर्ष द्वारा धन सम्पत्ति के विवाद में एक दिन पूर्व आत्महत्या किये जाने के मामले में मृतक की पत्नी की तहरीर पर आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित किये जाने के दर्ज मुकदमें के मामले में नामजद मृतक के पुत्र, पिता और छोटे भाई को बुधवार को गिरफ्तार उभांव पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में जेल भेज दिया। पुलिस के द्वारा घटना के सन्दर्भ में बताया गया कि उभांव थाना क्षेत्र के ग्राम हबसापुर निवासिनी लक्ष्मीना देवी पत्नी राम निवास वर्मा ने अपने पति राम निवास वर्मा को जमीन व पैसे की लेन-देन के मामले में मारने-पीटने, धमकी देने तथा जहरीली दवा खाकर मर जाने के लिए उत्प्रेरित करने का आरेाप लगाते हुए अपने ससुर कपिलदेव वर्मा, देवर विश्वेन्द्र वर्मा तथा पुत्र धर्मेन्द्र उर्फ राजू के विरुद्ध मंगलवार की देर रात उभांव थाने में मु0अ0सं0-155/2024 धारा 306/506 भादवि के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया गया।पुलिस की माने तो एक किरायेदार से ली गयी पगरी की रकम 70 हजार रुपये वापस करने को लेकर विवाद हुआ था।जिसको लेकर एक साजिश के तहत आरोपियों ने मृतक रामनिवास वर्मा को मारा पीटा गया और धमकी देते हुए जहरीली दवा खाकर मर जाने के लिए उत्प्रेरित भी किया था। उभांव इंस्पेक्टर विपिन सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक पंकज सिंह ने पुलिस बल के साथ बुधवार की सुबह 7 बजे मालीपुर से नामजद तीनों अभियुक्त कपिलदेव पुत्र स्व0 सागर वर्मा, विशेन्द्र वर्मा पुत्र कपिलदेव वर्मा एवं धर्मेन्द्र उर्फ राजू वर्मा पुत्र रामनिवास वर्मा निवासीगण ग्राम हब्सापुर, मालीपुर को गिरफ्तार हासिल करने के बाद सम्बंधित धाराओं में जेल भेज दिया।ज्ञात हो कि मंगलवार की प्रातः में ग्राम चकिया के पास एक बाग से राम निवास वर्मा का शव पुलिस को बरामद हुआ था, और वहां मौके पर सल्फास की एक सीसी भी मौके पर बरामद हुई थी।
