बेल्थरारोड नगर स्थित अंसार प्लाजा स्टेट बैंक कैम्पस में कांग्रेस पार्टी के कार्यालय का उदघाटन जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने किया


बिल्थरारोड। कांग्रेस पार्टी द्वारा विधानसभा क्षेत्र के बेल्थरारोड नगर स्थित अंसार प्लाजा स्टेट बैंक कैम्पस में पार्टी कार्यालय शुक्रवार को खोला गया। कार्यालय का उदघाटन कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष पूर्व ब्लाक प्रमुख उमाशंकर पाठक ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पाठक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के बढ़ते जनाधार से भाजपा बौखला गयी है। लोकसभा के दो चरण के हुए मतदान में भाजपा अधिकांश सीटों पट हार रही है। इसके बाद भी भाजपा नेता जनता को गुमराह कर रहे है। कहा कि आज राहुल गांधी द्वारा लोकसभा रायबरेली में किये गए नामांकन में भारी भीड़ को देखते हुए भाजपा के नेता घबरा गए है। राहुल गांधी भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे। इस बार इंडिया गठबंधन की ही सरकार बनेगी। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व जिलाध्यक्ष शशिकांत त्रिपाठी ने बेल्थरारोड में कांग्रेस पार्टी का कार्यालय बिक्की पाण्डेय द्वारा खोले जाने पर धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस कार्यालय के माध्यम से पार्टी जनों की समस्याओं को सुना जायेगा और उसके निराकरण के लिए पार्टी पदाधिकारी पहल करेंगे। इस मौके पर सचिव मिंटू पाण्डेय, शेख एजाजुद्दीन, नियाज अहमद, मनीष पाण्डेय बीरू, अहमद कमाल लड्डन, अखिलेश कनौजिया, अतुल प्रकाश यादव, बिक्की पाण्डेय, लालजी पाण्डेय, मुहम्मद नैय्यर, अक्षय यादव आदि मौजूद रहे।
