उभांव पुलिस ने शनिवार को भादवि की धारा 308 व अन्य धाराओं से सम्बंधित एक आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

बिल्थरारोड। उभांव थाना पुलिस ने शनिवार को भादवि की धारा 308 व अन्य धाराओं से सम्बंधित एक आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के लिए चालान कर दिया। पुलिस की माने तो थाने के प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह ने मुखबीर की सूचना पर  शनिवार की सुबह लगभग साढ़े 8 बजे ग्राम पिपरौली बड़ागांव के पास से  भादवि की धारा 323, 504, 506 और 308 के आरोपी नासिर 25 वर्ष पुत्र एनामुल हक निवासी  पिपरौली बड़ागांव थाना उभांव को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय बलिया भेज दिया। गिरफ्तार करने बाली टीम में उप निरीक्षक बलजीत भारद्वाज, कांस्टेबल मनीष जायसवाल, कांस्टेबल देवा सहिनी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *