उभांव पुलिस ने टॉप टेन अपराधी को किया गिरफ्तार

बिल्थरारोड। उभांव पुलिस ने शुक्रवार को  इंस्पेक्टर डीके श्रीवास्तव के नेतृत्व में पास्को एक्ट के टॉप टेन अपराधी को पकड़ने में सफलता प्राप्त किया है।  संबंधित अभियुक्त शैलेश यादव पुत्र शिवलोचन यादव निवासी जमुआंव थाना उभांव जनपद बलिया को मुखबिर की सूचना पर चौकियामोड़ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ज्ञात हो कि  ओमप्रकाश यादव निवासी मालीपुर थाना उभांव जनपद बलिया के तहरीर पर 29 फरवरी को अपनी नाबालिक बेटी से छेड़छाड़ व धमकी के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया। आवेदक के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 73/24 धारा 354ख/506 भा0द0वि0 व 7/8 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। उक्ट टाप 10 अपराधी ने इसके पूर्व पीड़िता की बड़ी बहन के साथ भी छेड़खानी की घटना कारित किया था। जिसमें न्यायालय से जमानत पर था। उक्त पीड़िता की शादी को धमकी देकर रोकना चाहता है। अभियुक्त का अपराधिक इतिहास रहा है। कई थानों में लगभग एक दर्जन मुकदमे दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम  में उपनि0  बालजीत भारद्वाज, का0 मनीष जायसवाल, का0 देवा साहनी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *