आंगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा बच्चों व गर्भवती महिलाओं को ड्राई राशन वितरण में अनियमितता की खबर प्रकाशित होने पर जांच टीम पहुँची गांव में

बिल्थरारोड । सरकार द्वारा बच्चों, गर्भवती महिलाओं को आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से दिए जाने वाले ड्राई राशन वितरण में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा सीयर ब्लाक में  काफी अनियमितता की खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद विभाग ने  शनिवार को जांच टीम भेजकर जांच कराया। ज्ञात हो कि कुण्डैल नियामत अंली गांव के ग्रामीणों का आरोप था कि आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चे, गर्भवती व धात्री महिलाओं को ड्राई राशन का वितरण 6-7 माह से होना बाकी है।  इस सम्बंध में कुण्डैल नियामत अंली निवासी अक्षय कुमार डेढ़ वर्ष के पिता धीरज कुमार गुप्ता का आरोप है कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री पन्ना देवी द्वारा लगभग 6-7 माह से ड्राई राशन नही दिया गया है। इसकी शिकायत करने के बाद भी राशन वितरण में घोर लापरवाही की जा रही है।इसे लेकर लाभार्थियों एवं बच्चों के अभिभावकों में खासा नाराजगी है। लगभग सभी गांवों में यही स्थिति है। शनिवार को कुण्डैल नियामत अंली गांव में जांच करने पहुँची टीम को आधा दर्जन महिलाओं ने  कई माह से राशन न मिलने का शिकायत किया। इस सम्बंध में जब सीडीपीओ सरस्वती शाक्या से मोबाइल पर बात किया गया तो उनका कहना था कि जांच रिपोर्ट अभी नही मिला है । मिलने के बाद आवश्यक कारवाई की जायेगी। देखना यह है कि विभाग की जांच पर क्या कारवाई होती है या जांच ठंडे बस्ते में चला जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *