एक्सिडेंटल हब बन गया है नगरा मार्ग , भीषण सड़क दुर्घटना में दो की मौत, दो की हालत नाजुक

बिल्थरारोड । नगरा- चौकियां मार्ग पर बृहस्पतिवार को सुबह बिड़हरा ग्राम के समीप बोलेरो और पिकअप की आमने-सामने की हुई टक्कर में बोलेरो चालक की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक महिला ने अस्पताल पर इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, बोलेरो सवार चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान मार्ग से गुजर रहा बालक दुर्घटना की चपेट में आने से जीवन- मौत के बीच जूझ रहा है। सीएचसी से सभी घायलों को गंभीर स्थिति के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मऊ जिले के मर्यादपुर (डुमरी) से मृतिका बिंदा देवी परिजनो के साथ अपने मायके बक्सर बिहार में दादा की हुई मौत पर पुछार करने के लिए रिजर्व बोलेरो पर सवार होकर नगरा मार्ग होकर जा रहे थे। इस दौरान नगरा की ओर से तेज गति से आ रहा मुर्गी लदा पिकअप विड़हरा गांव के समीप साइकिल से दूध लाने के लिए सड़क पार कर रहे एक 12 वर्षीय बालक सूरज पुत्र वीरेन्द्र निवासी विड़हरा को रौंदते हुए अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा से जा रही बोलेरो से टकरा गया। पिकअप और बोलेरो की टक्कर से बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और चालक सूर्यकेश 40 वर्ष पुत्र लड्डू निवासी महुई ,थाना रामपुर मऊ की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। जबकि बोलेरो पर सवार बिंदा देवी (40) पत्नी महातम, अनिल कुमार (50), गीता देवी (48) पत्नी अनिल, रामबाबू (50) और महातम (45) घायल हो गए। जानकारी होने पर साइकिल सवार 12 वर्षीय बालक सूरज को लगभग लगभग एक घण्टे बाद पिकप के नीचे से निकाला गया। सूरज और गीता देवी की स्थिति नाजुक बनी हुई है जो जीवन और मौत से जूझ रहे है। हादसे के बाद सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया गया, जहां बिंदा देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मुर्गी लदा पिकअप चालक पिकप छोड़कर मौके से भाग निकला। घायलों की हालत की चिंताजनक बनी हुई है। उभांव पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *