स्कूल के बच्चों ने मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगो को मतदान के लिए किया जागरूक

बिल्थरारोड। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर बुधवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में नगर के विभिन्न स्कूलों के बच्चे हाथों में तख्तियां लेकर शामिल रहे। उपजिलाधिकारी व तहसीलदार के नेतृत्व में निकाली गई रैली ने पूरे नगर का चक्रमण किया। इस दौरान बच्चों ने जागरूकता सम्बन्धित नारे लगाए। रैली न पुनः अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचकर सम्पन्न हो गई।लोक सभा चुनाव की आहट के साथ ही मतदाताओं को जागरूक करने कार्य शुरू हो गया है। जूनियर हाईस्कूल सीयर के प्रांगण में उपजिलाधिकारी ए आर फारूकी ने हरी झंडी दिखाकर मतदाता जागरूकता रैली को रवाना किया। रैली में उपजिलाधिकारी के साथ तहसीलदार पंकज शाही व विभिन्न विद्यालयों के अध्यापक गण भी शामिल रहे। रैली जूनियर हाईस्कूल से प्रारम्भ होकर रेलवे चौराहा के तरफ बढ़ चली। रैली में शामिल श्यामसुन्दरी बालिका इंटर कालेज, जीएमएएम इंटर कॉलेज व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के बच्चे हाथों में तख्तियां लिए चल रहे थे। इस दौरान वह जागरूकता सम्बन्धित नारे भी बुलंद कर रहे थे।सही करो मतदान तो हो उत्तम सरकार ,सब कामों को छोड़कर, करना है यह काम। एक दिवस मतदान का, बाकी दिन आराम। सही करो मतदान तो, हो उत्तम सरकार। मन का प्रत्याशी चुनो, मत दे कर हर बार जैसे नारे बच्चे लगा रहे थे। रैली नगर भ्रमण करती हुई रेलवे चौराहा पहुँचने के उपरांत पुनः वहां से वापस मिडिल स्कूल पहुंच कर सम्पन्न हो गई। रैली में दानिश मोहसिन , सुहैल उस्मानी, शहनाज़ अहमद, देवेन्द्र वर्मा , प्रमोद गुप्ता आदि शामिल रहे।
