श्रीलालमणि ऋषि इन्टर कालेज हल्दिरामपुर में आयोजित मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह समारोह में 648 जोड़े परिणय सूत्र में बधे

।बिल्थरारोड। जिले के विभिन्न ब्लाकों में सामुहिक विवाह के लिए पंजीकृत 648 जोड़े बुधवार को क्षेत्र के श्रीलालमणि ऋषि इन्टर कालेज हल्दिरामपुर के प्रांगण में पूर्वमंत्री छट्ठू राम के नेतृत्व में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में पूरे वैदिक रीति- रिवाज से परिणय सूत्र में बधे । विवाह के उपरांत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोरक्ष प्रान्त के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय,प्रदेश सरकार के मंत्री दानिश आजाद सहित वहाँ उपस्थित विशिष्टजनों से आशीर्वाद लेकर नवदम्पति हसीं खुशी के साथ अपने अपने घर को विदा हुए ।मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना द्वारा कन्याओं को बेड, टीवी, गद्दा , रजाई, बक्सा , बर्तन व आभूषण आदि दिया गया।648 जोड़ो में 14 मुस्लिम जोड़े की शादी हुआ।शादी का मंत्रोच्चार प्रकांड विद्वान ब्राह्मणों और मौलवी के द्वारा सम्पन्न कराया गया। इस मौके पर मंत्री दानिश आजाद ने कहा कि जाति धर्म मजहब को तोड़ते हुए प्रधानमंत्री मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी सबका साथ ,सबका विकास के साथ कार्य कर रहे है। आज मुख्यमंत्री जी द्वारा योजना चलकर गरीब बेटियों की सामुहिक शादी कराया जा रहा है। इस शादी समारोह में आशीर्वाद देने के लिए जनसैलाब उमड़ा है। उन्होंने नवदम्पति को आशीर्वाद दिया। गोरक्ष प्रान्त के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय ने कहा कि मोदी जी और योगी जी गरीब कन्याओं की शादी करने के लिए नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना चलाई है और गरीब बेटियों की भव्य समारोह में शादी की जा रही है। उन्होंने सभी नव दम्पति को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम के आयोजक पूर्व मंत्री छट्ठू राम ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह समारोह को महाराज कौशलेंद्र गिरि, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव, भाटपाररानी विधायक सभा कुँवर कुशवाहा ने सम्बोधित करते हुए सरकार के विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला और नवदम्पति को आशीर्वाद दिया। लोकगीत गायक कलाकारों ने विवाह गीत, गारी गाकर समारोह समा बांध दिया।इस मौके पर पूर्व विधायक गोरख पासवान, जिलाधिकारी रवींद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजीव कुमार यादव, उपजिलाधिकारी एआर फारुखी, खण्ड विकास अधिकारी सीयर शिवांकित वर्मा, खण्ड विकास अधिकारी पंदह दीपक सिंह, एडीओ समाज कल्याण इरसाद, बीडीओ नवानगर, बीडीओ नगरा, वीडियो पंदह , बीडीओ गड़वार, एडीओ पंचायत सीयर मनोज कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, बेल्थरारोड भाजपा मण्डल अध्यक्ष दिलीप सिंह, मण्डल अध्यक्ष सतीश गुप्ता, मन्डल अध्यक्ष मालीपुर शशिप्रकाश चौरसिया, विपिन सिंह, कैप्टन गुलाब मौर्य, पूर्व रामबृक्ष यादव , सीएचसी सीयर अधीक्षक डॉ राकेश कुमार सिंह, प्रमोद सिंह, आदि सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से सीओ रसड़ा मोहम्मद फहीम कुरैशी और इंस्पेक्टर उभांव डीके श्रीवास्तव दलबल के साथ कार्यक्रम सम्पन्न होने तक मुस्तैद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *