पूजित अक्षत व प्रभु राम के चित्र को सीयर खंड के समस्त न्याय पंचायतों तक पहुँचाने हेतु राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ-सीयर के द्वारा एक शोभायात्रा निकाली गई।

बिल्थरारोड। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र अयोध्या धाम से आये हुए पूजित अक्षत व प्रभु राम के चित्र को सीयर खंड के समस्त न्याय पंचायतों तक पहुँचाने हेतु राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ-सीयर के द्वारा एक शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में रामधुन बज रहे रामरथ के पीछे चारपहिया वाहनो में सैकडो की संख्या में रामभक्त व स्वयंसेवक सम्मिलित हुए। इस यात्रा का स्वागत में रामभक्तों द्वारा जगह जगह जय श्रीराम का उद्दघोष किया गया व मातृशक्ति द्वारा पुष्पवर्षा की गई। यात्रा का उद्देश्य था कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा आगामी २२ जनवरी को होगी तो समस्त समाज अपने घरों में दीपोत्सव का आयोजन करे।पूजित अक्षत कलश को समस्त गाँव तक पहुँचा कर हर रामभक्त के परिवार तक पूजित अक्षत व प्रभु राम के चित्र को पहुँचाने की योजना है।यात्रा की अगुवाई आरएसएस के ज़िला कार्यवाह श्री सतीश तिवारी में किया और समस्त जनमानस से आग्रह भी किया कि प्रभु राम जी २२ जनवरी को अपने घर में ठाट से विराजमान हो जाएँगे,आप सभी उस दिन अपने घरों में,मठ मंदिरों में पूजा पाठ करके दीपावली जैसा उत्सव मनाये क्योंकि ये शुभ घड़ी हम सभी के ५०० वर्षों के संघर्षों व प्रतीक्षा के बाद प्राप्त हुई है।हम सभी का ये परम सौभाग्य है कि हम अपनी आँखों से प्रभु राम के मंदिर का निर्माण होते हुए देख पा रहे।यात्रा में संतचरण श्री भरतदास जी ( मौनी बाबा) का सानिध्य रहा।समापन समारोह खैरा मठ के ठाकुर जी के मंदिर पर जय श्रीराम के गगनभेदी उद्दघोष के साथ हुआ। इस यात्रा में मुख्य रूप से प्रेमशंकर पांडेय, संतोष गुप्ता,शारदा पांडेय,नगर प्रचारक दौलत जी,अजय पटेल ,मुक्तेश्वर सिंह ,दिलीप सिंह,निर्भय सिंह, सुनील सिंह, शुभम् सिंह,एवम् ढेरों संख्या में रामभक्त यात्रा में साथ साथ चले।यात्रा का प्रातः ११ बजे से आरंभ हो कर रात्रि के ९ बजे समापन हुआ। उक्त विषय की जानकारी ज़िला प्रचार प्रमुख व अक्षत महाअभियान के ज़िला संयोजक डॉ.आलोक गिरि ने दिया।
