आजाद अधिकार सेना के जिला उपाध्यक्ष के खिलाफ भीमपुरा थाना के पुलिसिया उत्पीड़न की सूचना पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर के पहुँचने से पहले ही थानाध्यक्ष और आरोपी दारोगा छुट्टी पर चले गए

बिल्थरारोड। आजाद अधिकार सेना के जिला उपाध्यक्ष सिंहासन चौहान के ऊपर भीमपुरा थाना के पुलिसिया उत्पीड़न को लेकर मंगलवार को आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर भीमपुरा थाने पहुंच गए। लेकिन थानाध्यक्ष मनोज सिंह व आरोपित दरोगा नदारत रहे। सूत्रों की माने तो आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने की सूचना से दोनों लोग छुट्टी लेकर आज ही घर निकल गए। जो चर्चा का विषय बना रहा। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने मौके पर मौजूद थाना प्रभारी अजय यादव से घटना के बारे में जानकारी लेते हुए कहा कि हमारे अधिकार सेना के जांबाज सिपाही सिंहासन चौहान को न्याय मिलना चाहिए अगर न्याय नहीं मिला तो हम किसी भी हद तक जा सकते हैं वही सिंहासन चौहान से घटना की पूरी गतिविधियों के बारे में जानकारी लेते हुए कहा कि यह पुलिस द्वारा संकृण मानसिकता का दोत्तक है। इससे प्रतीत हो रहा है कि पुलिस बदले की भावना से सिंहासन चौहान को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया है वही सिंहासन चौहान की पत्नी लीलावती देवी से भी घटना के बारे में जानकारी ली तथा परिवारजनों से मिलकर न्याय दिलाने का भरोसा दिया कहा कि जब तक दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी तब तक हमारा अधिकार सेना चुप नहीं बैठेगी इसके लिए अगर हमें सुप्रीम कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाऊंगा ताकि इसके बाद फिर पुनरावृत्ति ना हो सके। इसके बाद थाने में जप्त सिंहासन चौहान की मोबाइल और बाइक को भी दिलवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *