सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीयर में प्रदत सुविधाओं का कायाकल्प योजना के तहत चिकित्सकों की टीम ने अस्पताल की सुविधाओं को परखा



बिल्थरारोड । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर में प्रदत्त सुविधाओं का कायाकल्प योजना के तहत आकलन करने बुधवार अपराहन बाद पहुंची चिकित्सकों की टीम ने अस्पताल की सुविधाओं को परखा। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों व कर्मचारियों का इंटरव्यू भी लिया। सीएचसी सीयर में गुरुवार को कायाकल्प योजना के तहत पहुंची चिकित्सकों की टीम ने अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा व आक्सीजन प्लांट, सफाई व अन्य सुविधाओं को परखा। टीम के साथ आए डिविजनल कंसल्टेंट डॉ संजय प्रियदर्शी ने बताया कि हम एक चेकलिस्ट के तहत यह देखते हैं कि अस्पताल में क्या क्या चीजें उपलब्ध हैं तथा क्या क्या कमियां हैं। इसके तहत हमने सीएचसी सीयर में मरीजों की सुरक्षा व सुविधाओं को परखा।यह भी जानकारी दी कि इसका एक पार्ट इंटरव्यू भी होता है जिसका मकसद यह जानना होता है कि स्टाफ की ट्रेनिंग कैसी रही है तथा उसे जानकारी कितनी है। इसके तहत अस्पताल के कर्मचारियों का इंटरव्यू भी लिया गया। बताया कि लेबर रूम में तैनात कर्मचारियों का इंटरव्यू काफी अच्छा रहा। कायाकल्प टीम ने बताया कि अस्पताल के अधीक्षक डॉ राकेश कुमार सिंह की अगुवाई में यहां अच्छा कार्य हुआ है। कायाकल्प के तहत सीएचसी सीयर की सुविधाओं को परखने के बाद चिकित्सकों की टीम शाम वापस लौट गई। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डा. राकेश कुमार सिंह, महिला चिकित्सक डा पूजा सिंह, चीफ फर्माशिष्ट इश्तेयाक अहमद, फर्माशिष्ट के के चौहान, ए के सिंह, वार्ड ब्वाय चंद्रभान यादव, महेंद्र तिवारी, बैम आनंद सहनी, बी सी पी एम आशीष यादव, बी पी एम/डाटा आपरेटर त्रिपुरारी शर्मा, अक्षय सिंह, नर्स मेंटर आदि मौजूद रहे।
